अप्रैल 25, 2026

खेल विभाग ने स्वच्छता को संस्थागत बनाने के विशिष्ट उद्देश्य के साथ विशेष अभियान 3.0 में सफलतापूर्वक भाग लिया

खेल विभाग एवं इसके अंतर्गत आने वाले संगठन जिनमें भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई), लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई), राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय (एनएसयू), राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (एनएडीए) और राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (एनडीटीएल) ने विशेष अभियान 3.0 में सफलतापूर्वक भाग लिया जो 02 अक्टूबर 2023 को आरंभ हुआ और 31 अक्टूबर 2023 को स्वच्छता को संस्थागत बनाने एवं लंबित मामलों को न्‍यूनतम करने के विशिष्ट उद्देश्य के साथ इसका समापन हुआ।

विशेष अभियान 3.0 के अंत में, खेल विभाग ने 29 लंबित सांसद संदर्भों, 27 लोक शिकायतों और 02 राज्य सरकार संदर्भों का निपटारा किया है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अभियान की प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा की गई।

इसके अतिरिक्‍त, अभियान के प्रारंभिक चरण के दौरान पहचानी गई सभी 200 कागजी फाइलों की समीक्षा की गई है और उन सभी 200 फाइलों को हटा दिया गया। अभियान के प्रारंभिक चरण के दौरान पहचानी गई सभी 400 ई-फ़ाइलों की अभियान अवधि (31.10.2023 तक) के दौरान समीक्षा की गई है।

खेल विभाग के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों और संगठनों के मुख्य कार्यालयों के सभी 43 चिन्हित स्वच्छता स्थलों में स्वच्छता कार्यकलाप आरंभ किए गए हैं। अभियान के दौरान विभिन्न कार्यकलापों के परिणामस्वरूप, विभाग 8,725 वर्ग फुट स्‍थान रिक्त करने में सफल रहा है। कई रिक्‍त किए गए स्थानों को उपयोगिता क्षेत्रों में परिवर्तित करके लाभकारी ढंग से उपयोग किया गया। इसके अतिरिक्‍त, अभियान के दौरान स्क्रैप निपटान से 65,114/- रुपये की आय अर्जित की गई है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading