अप्रैल 29, 2026

राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद और तेलंगाना के रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग ने मान्यता सम्बंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए

राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद और तेलंगाना के रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग ने आज एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत तेलंगाना के रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग को राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद को एबी-दोहरी मान्यता दी गई है। इस मान्यता से रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग तेलंगाना, राज्य में अपने स्वामित्व वाले या पूर्णतः प्रबंधित परिसरों या प्रशिक्षण केंद्रों में शिक्षार्थियों को प्रशिक्षण, मूल्यांकन तथा उनका प्रमाणन कर सकेगा। एबी-दोहरी मान्यता वाली संस्था अपने स्वयं के परिसरों या प्रबंधित केंद्रों में प्रशिक्षण के साथ-साथ मूल्यांकन और प्रमाणन दोनों के लिए अधिकृत होती है।

समझौते पर हस्ताक्षर समारोह की अध्यक्षता कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय सचिव और एनसीवीईटी अध्यक्ष श्रीमती देबाश्री मुखर्जी ने की। समारोह में एनसीवीईटी के कार्यकारी सदस्य प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार गाबा और एनसीवीईटी मान्यता विभाग के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल विक्रम सिंह भाटी भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त करने के बाद, तेलंगाना विभाग से अपेक्षा है कि वह आईटीआई, उन्नत प्रौद्योगिकी केंद्रों (एटीसी) और सूचीबद्ध प्रशिक्षण भागीदारों के माध्यम से उद्योग-अनुरूप अल्पकालिक पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षुओं को कौशल प्रदान करेगा। इन पहल के प्रमुख क्षेत्र आईओटी-सक्षम स्मार्ट कृषि (कृषि क्षेत्र में इंटरनेट ऑफ थिंग्स, सेंसर, ड्रोन, रोबोट और डेटा एनालिटिक्स का उपयोग करके खेती को अधिक सटीक, कुशल और टिकाऊ बनाने की आधुनिक पद्धति), इंटरनेट ऑफ थिंग्स स्वास्थ्य सेवा, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक वाहन, ड्रोन प्रौद्योगिकी, एआर/वीआर और फैशन डिजाइन प्रौद्योगिकी होंगे।

रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग की इंटीग्रेटेड एसटीईएम सिस्टम्स डिजाइन एंड प्रोटोटाइपिंग जूनियर टेक्नीशियन योग्यता को एनसीवीईटी पहले ही अनुमोदित कर चुका है। यह इलेक्ट्रॉनिकी और हार्डवेयर क्षेत्र में रोबोटिक्स, विनिर्माण, स्वचालन, शिक्षा और आईओटी जैसे क्षेत्रों में उच्च प्रशिक्षण प्रदान करता है।

ज़्यादा कहानियां

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading