अप्रैल 24, 2026

पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार 6 से 8 नवंबर 2023 तक विश्व पर्यटन बाजार (डब्ल्यूटीएम) 2023, लंदन में भाग ले रहा है

पर्यटन मंत्रालय, यात्रा संचालक और राज्य पर्यटन विभागों समेत विभिन्न हितधारकों के साथ 6 से 8 नवंबर 2023 तक डब्ल्यूटीएम, लंदन में भाग ले रहा है। पर्यटन मंत्रालय ने विश्व पर्यटन बाजार (डब्ल्यूटीएम) 2023, लंदन में अतुल्य भारत मंडप के लिए 650 वर्ग मीटर की जगह ली है, जिसमें ‘अतुल्य भारत! भारत भ्रमण वर्ष 2023” थीम के तहत भारत आने वाले लोगों के लिए विभिन्न पर्यटन उत्पादों और परिवर्तनकारी अनुभवों की श्रृंखला का प्रदर्शन किया जाएगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0018D97.jpg

भारतीय मंडप का औपचारिक उद्घाटन गोवा सरकार के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे की उपस्थिति में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की सचिव वी. विद्यावती और ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त महामहिम विक्रम दोराईस्वामी ने किया। भारतीय मंडप का उद्घाटन रिबन काटने, दीप प्रज्ज्वलन, गणेश वंदना और पर्यटन मंत्रालय की सचिव तथा ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त द्वारा स्वागत भाषण के साथ हुआ।

उद्घाटन के बाद, भारतीय प्रतिनिधिमंडल और प्रतिभागियों ने भारतीय मंडप और विभिन्न प्रतिभागी राज्यों और अन्य हितधारकों के बूथों का दौरा किया। पूरे दिन, अतुल्य भारत ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रदर्शन, मेंहदी और योग सत्रों का आयोजन किया। पर्यटन मंत्रालय की सचिव ने एलिवेट स्टेज पर आयोजित ‘युवा और शिक्षा के माध्यम से पर्यटन में बदलाव’ विषय पर आयोजित यूएनडब्ल्यूटीओ-डब्ल्यूटीटीसी पर्यटन मंत्रियों के शिखर सम्मेलन में भाग लिया। पूरे दिन, पर्यटन सचिव ने यूके बाजार के महत्वपूर्ण यात्रा संचालकों, मीडिया और महत्वपूर्ण हितधारकों से मुलाकात की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0021FQ4.jpg

डब्ल्यूटीएम 2023 के तहत यात्रा संचालन कंपनियों/डीएमसी, दिल्ली, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, बिहार, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, असम के राज्य पर्यटन विभाग तथा भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) समेत कुल 47 प्रतिभागी अतुल्य भारत मंडप में भाग ले रहे हैं, जबकि केरल, कर्नाटक, लद्दाख, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात के राज्य पर्यटन विभागों ने अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने और संभावित ग्राहकों और भागीदारों से जुड़ने के लिए अपने स्वयं के मंडप निर्मित किए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003H57L.jpg

अपनी भागीदारी के दौरान पर्यटन मंत्रालय यात्रा और पर्यटन उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पेशेवरों को एक साथ लाने के लिए डब्ल्यूटीएम 2023, लंदन का उपयोग एक मंच के रूप में करना चाहता है। प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग नेटवर्किंग, व्यावसायिक अवसरों, विचारों और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए किया जाएगा, क्योंकि यह कार्यक्रम ट्रैवल एजेंसियों, यात्रा संचालकों, एयरलाइंस, होटल व्यवसायियों, क्रूज़ लाइन, पर्यटक प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, पर्यटन बोर्डों सहित यात्रा और आतिथ्य क्षेत्र के विभिन्न हितधारकों को आकर्षित करता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004TJ86.jpg

”अतुल्य भारत!  भारत भ्रमण वर्ष 2023” थीम के तहत भारत आने वाले यात्रियों के लिए विभिन्न पर्यटन उत्पादों और परिवर्तनकारी अनुभवों की श्रृंखला का प्रदर्शन करने के अलावा पर्यटन मंत्रालय का विशेष ध्यान सतत पर्यटन को बढ़ावा देने पर होगा। पर्यटन मंत्रालय ने 27 सितंबर 2023 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर ‘ट्रैवल फॉर लाइफ’ कार्यक्रम शुरू किया है । यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परिकल्पित मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) पर आधारित है, जो भारत के नेतृत्व में एक वैश्विक जन अभियान है। यह अभियान व्यक्तियों और समुदायों से जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के खिलाफ पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कार्य करने का आग्रह करता है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading