मार्च 27, 2026

प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् साझा किया और माँ कालरात्रि के आशीर्वाद की कामना की


प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने माँ कालरात्रि से आशीर्वाद मांगा और प्रार्थना की कि उनकी कृपा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को साहस, संकल्प और सफलता से समृद्ध करे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देवी की पूजा भक्तों में नये आत्मविश्वास का संचार करती है और सभी को ऊर्जा के एक नए अहसास से भर देती है।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत श्लोक साझा किया –

“वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा। वर्धन्मूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥”

प्रधानमंत्री ने देवी की स्तुति में एक पाठ भी साझा किया।

एक पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा;

“मां कालरात्रि को नमन! उनके आशीष से सबका जीवन साहस, संकल्प और सफलता से समृद्ध हो यही कामना है।
वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।
वर्धन्मूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥”

“देवी मां की आराधना भक्तों में नए आत्मविश्वास का संचार करती है। उनकी साधना हर किसी को एक नई ऊर्जा से भर देती है।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading