दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने दूरसंचार सेवाएं देने के लिए ऑथराइज़ेशन पाने और दूरसंचार अधिनियम 2023 के अंतर्गत वर्त्तमान लाइसेंस को ऑथराइज़ेशन की शर्तों में बदलने माइग्रेशन के लिए आवेदन लेना आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है। यह कदम दूरसंचार अधिनियम 2023 की धारा 3 की उप-धारा (1) के क्लॉज़ (ए) के अंतर्गत दूरसंचार सेवाएं देने के लिए ऑथराइज़ेशन से जुड़े दूरसंचार नियमों के अधिसूचना के बाद उठाया गया है। इन्हें 23 जून 2026 को अधिसूचित किया गया था। इसी तरह दूरसंचार अधिनियम 2023 की धारा...