मार्च 27, 2026

राष्ट्रपति ने राम नवमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राम नवमी की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में राम नवमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

राष्‍ट्रपति ने कहा कि राम नवमी का पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्‍मोत्‍सव के रूप में मनाया जाता है। भगवान श्री राम के आदर्श हमें सिखाते हैं कि सत्य, न्याय और मर्यादा के मार्ग पर चलना जीवन में आगे बढने का सही मार्ग है। उनकी जीवन गाथा से हमें समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने की प्रेरणा मिलती है। भगवान श्री राम के आदर्श हमारी संस्कृति की आधारशिला है और हमें इनका अनुसरण करना चाहिए।

राष्‍ट्रपति ने सभी देशवासियों से राम नवमी के अवसर पर भगवान श्री राम की महागाथा को आत्मसात करते हुए मन, वचन और कर्म से राष्ट्र सेवा का प्रण लेने को कहा।

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए यहां क्लिक करें-

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading