क्रोएशिया के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की
क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविच ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
दोनों नेताओं ने प्रौद्योगिकी, नवाचार, पोत निर्माण, समुद्र जनित अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को और अधिक गति देने और भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे द्वारा संपर्क बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में कहा:
क्रोएशिया के प्रधानमंत्री श्री आंद्रेज प्लेनकोविच के साथ सार्थक चर्चा हुई। हमने प्रौद्योगिकी, नवाचार, जहाज़ निर्माण, समुद्री अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को गति देने और आईएमईईसी कॉरिडोर के माध्यम से संपर्क बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते में उनके व्यक्तिगत समर्थन के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिससे भारत और यूरोप दोनों के लोगों की अभूतपूर्व प्रगति होगी।
@AndrejPlenkovic
