एस्टोनिया के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की
एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
दोनों नेताओं ने भविष्य की प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा प्रबंधन, कौशल विकास और अन्य क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर चर्चा की।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा:
प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करने वाले देश एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस के साथ शानदार बैठक हुई। हमने विशेष रूप से ऐतिहासिक भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के संदर्भ में अपनी आर्थिक साझेदारी और अधिक मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की। हमने भविष्य की प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा प्रबंधन, कौशल विकास और अन्य क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर बात की।
@AlarKaris”
