मार्च 7, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से बात की

राष्ट्रपति पुतिन ने अलास्का में राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ हुई अपनी बैठक के बारे में अपना आकलन साझा किया
प्रधानमंत्री ने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के प्रति भारत के दृढ़ रुख को रेखांकित किया और इस संबंध में सभी प्रयासों के प्रति भारत के समर्थन को दोहराया
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की
दोनों नेताओं ने निकट संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज रूसी संघ के राष्ट्रपति महामहिम व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बात हुई।

राष्ट्रपति पुतिन ने पिछले सप्ताह अलास्का में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति महामहिम डोनाल्ड ट्रम्प के साथ हुई अपनी बैठक के बारे में अपना आकलन साझा किया।

राष्ट्रपति पुतिन का धन्यवाद करते हुए, प्रधानमंत्री ने कूटनीति और संवाद के जरिए संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के प्रति भारत के दृढ़ रुख को रेखांकित किया। उन्होंने दोहराया कि भारत इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है।

दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की।

दोनों नेताओं ने निकट संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading