मार्च 7, 2026

भारतीय वन सर्वेक्षण, क्षेत्रीय कार्यालय (उत्तरीय), शिमला एवं जनगणना कार्य निदेशालय, हिमाचल प्रदेश द्वारा संयुक्त रूप से 79 वें स्वतंत्रता दिवस केन्द्रीय कार्यालय परिसर लोंगवुड में मनाया गया

भारतीय वन सर्वेक्षण, क्षेत्रीय कार्यालय (उत्तरीय), शिमला एवं जनगणना कार्य निदेशालय, हिमाचल प्रदेश द्वारा संयुक्त रूप से 79 वें स्वतंत्रता दिवस कार्यकम को प्रातः 09 बजे केन्द्रीय कार्यालय परिसर, लौंगवुड, शिमला में हर्षोल्लास एवं देशभक्त्ति की भावना के साथ मनाया गया।

इस कार्यक्रम में दीप शिखा शर्मा (भा.व.से.), निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, हिमाचल प्रदेश, भारत सरकार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए सभी को समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने इस सुअवसर पर ऑपरेशन सिंदूर में भारत के सभी सैन्य बलों द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस एवं शौर्य के लिए तीनों सेनाओं एवं अन्य सैन्य बलों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस कार्यक्रम के दौरान दीप शिखा शर्मा ने भारत की 16 वीं जनगणना के डिजीटल व दो चरणों में होने के संबंध में भी अवगत करवाया। इसके अंतर्गत पहले चरण में वर्ष 2026 के दौरान मकानों की गणना एवं मकान सूचीकरण किया जाएगा और दूसरे चरण में वर्ष 2027 के दौरान फरवरी माह में जनसंख्या गणना की जाएगी। हालाँकि हिमाचल प्रदेश के बर्फीले इलाकों में जनसंख्या गणना सितम्बर, 2026 में की जाएगी।

कार्यकम में भारतीय वन सर्वेक्षण, क्षेत्रीय कार्यालय (उत्तरीय), शिमला के वरिष्ठ उपनिदेशक कुलदीप शर्मा, सहायक निदेशक अश्वनी कुमार, जनगणना कार्य निदेशालय के उपनिदेशक पंकज कुमार सिन्हा, आशीष चौहान तथा केन्द्रीय कार्यालय परिसर के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान नौनिहालों ने स्वतंत्रता दिवस पर संक्षिप्त प्रस्तुति भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में देश भक्ति से सराबोर नारे लगाए गए तथा समस्त उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों में मिठाई का वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading