मार्च 10, 2026

अप्रैल 2022 में सकल जीएसटी राजस्‍व संग्रह 1.68 लाख करोड़ रुपये का रहा, जो अब तक का सर्वाधिक है

अप्रैल 2022 में सकल जीएसटी संग्रह अब तक का सबसे अधिक संग्रह है, जो पिछले सर्वाधिक संग्रह से 25,000 करोड़ रुपये अधिक है, पिछले महीने में 1,42,095 करोड़ रुपये एकत्र किए गए थे

अप्रैल 2022 के महीने में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,67,540 करोड़ रुपये का रहा, जिसमें सीजीएसटी 33,159 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 41,793 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 81,939 करोड़ रुपये (वस्‍तुओं के आयात पर संग्रह किए गए 36,705 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 10,649 करोड़ रुपये (वस्‍तुओं के आयात पर संग्रह किए गए 857 करोड़ रुपये सहित) शामिल हैं।

अप्रैल 2022 में जीएसटी संग्रह अब तक का सबसे अधिक संग्रह है, जो पिछले सर्वाधिक संग्रह से 25,000 करोड़ रुपये अधिक है, पिछले महीने में 1,42,095 करोड़ रुपये एकत्र किए गए थे।

सरकार ने आईजीएसटी से 33,423 करोड़ रुपये का सीजीएसटी और 26962 करोड़ रुपये का एसजीएसटी में निपटान किया है। अप्रैल 2022 के महीने में नियमित निपटान के बाद केन्‍द्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 66,582 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 68,755 करोड़ रुपये रहा।

अप्रैल 2022 के महीने के लिए राजस्व पिछले साल के इसी महीने में संग्रह किए गए जीएसटी राजस्व से 20 प्रतिशत अधिक है। इस मास के दौरान, वस्‍तुओं के आयात से प्राप्‍त राजस्व 30 प्रतिशत अधिक रहा और घरेलू लेन-देन से प्राप्‍त राजस्‍व (सेवाओं के आयात सहित) पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्‍त राजस्व की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है।

पहली बार सकल जीएसटी संग्रह 1.5 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है। मार्च 2022 के महीने में कुल ई-वे बिल सृजित हुए, जो 7.7 करोड़ थे, जो फरवरी 2022 के महीने में उत्पन्न 6.8 करोड़ ई-वे बिल से 13% अधिक है, जो तेज गति से व्यावसायिक गतिविधि में सुधार को दर्शाता है।

अप्रैल 2022 के महीने में 20 अप्रैल 2022 को एक दिन में अब तक का सबसे अधिक कर संग्रह हुआ और उस दिन शाम 4 बजे से शाम 5 बजे के दौरान एक घंटे के दौरान सबसे अधिक कर संग्रह देखा गया। 20 अप्रैल 2022 को 9.58 लाख लेनदेन के माध्यम से 57,847 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था और 4-5 बजे के दौरान 88,000 लेनदेन के माध्यम से लगभग 8,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। पिछले साल (उसी तारीख को) सबसे अधिक एक दिन का भुगतान हुआ था जब 7.22 लाख लेनदेन के माध्यम से 48,000 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ और सर्वाधिक एक घंटे का संग्रह (पिछले साल इसी तारीख को 2 बजे दोपहर) 65,000 लेनदेन के माध्यम से 6,400 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ था।

अप्रैल 2022 के दौरान, जीएसटीआर-3बी में 1.06 करोड़ जीएसटी रिटर्न दाखिल किए गए, जिनमें से 97 लाख मार्च 2022 के महीने से संबंधित थे, जबकि अप्रैल 2021 के दौरान कुल 92 लाख रिटर्न दाखिल किए गए थे। इसी तरह, अप्रैल 2022 के दौरान जीएसटीआर-1 में जारी किए गए चालानों के 1.05 करोड़ विवरण दाखिल किए गए। महीने के अंत तक, अप्रैल 2022 में जीएसटीआर-3बी का फाइलिंग प्रतिशत 84.7% रहा, जबकि अप्रैल 2021 में 78.3% था और अप्रैल 2022 में जीएसटीआर-1 के लिए फाइलिंग प्रतिशत 83.1% था, जबकि अप्रैल 2021 में 73.9% था।

यह अनुपालन व्यवहार में स्पष्ट सुधार दर्शाता है, जो कर प्रशासन द्वारा समय पर रिटर्न दाखिल करने के लिए करदाताओं को प्रेरित करने हेतु किए गए विभिन्न उपायों का परिणाम है। नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व के रुझान को दर्शाता है। तालिका अप्रैल 2021 की तुलना में अप्रैल 2022 के महीने के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्र किए गए जीएसटी संग्रह के राज्य-वार आंकड़े दर्शाती है।

अप्रैल, 2022 के दौरान जीएसटी राजस्व की राज्य-वार वृद्धि

राज्यअप्रैल– 21अप्रैल– 22वृद्धि
जम्मू कश्मीर50956010%
हिमाचल प्रदेश7648177%
पंजाब1,9241,9944%
चंडीगढ़20324922%
उत्तराखंड1,4221,88733%
हरियाणा6,6588,19723%
दिल्ली5,0535,87116%
राजस्थान3,8204,54719%
उत्तर प्रदेश7,3558,53416%
बिहार1,5081,471-2%
सिक्किम2582642%
अरुणाचल प्रदेश10319690%
नागालैंड526832%
मणिपुर10369-33%
मिजोरम5746-19%
त्रिपुरा110107-3%
मेघालय20622710%
असम1,1511,31314%
पश्चिम बंगाल5,2365,6448%
झारखंड2,9563,1005%
ओडिशा3,8494,91028%
छत्तीसगढ़2,6732,97711%
मध्य प्रदेश3,0503,3399%
गुजरात9,63211,26417%
दमन एवं दीव10-78%
दादरा और नागर हवेली29238130%
महाराष्ट्र22,01327,49525%
कर्नाटक9,95511,82019%
गोवा40147017%
लक्ष्यद्वीप43-18%
केरल2,4662,6899%
तमिलनाडु8,8499,72410%
पुदुचेरी16920621%
अंडमान निकोबार द्वीप समूह618744%
तेलांगना4,2624,95516%
आंध्र प्रदेश3,3454,06722%
लद्दाख314753%
अन्य क्षेत्र15921636%
केन्‍द्र क्षेत्राधिकार14216717%
कुल1,10,8041,29,97817%

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading