अप्रैल 27, 2026

आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर उत्तर-पूर्व महोत्सव का आयोजन

केंद्रीय डोनर, संस्कृति और पर्यटन मंत्री, जी. किशन रेड्डी कल मणिपुर की दो दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं

केन्द्रीय डोनर, संस्कृति और पर्यटन मंत्री, जी किशन रेड्डी 2 मई को मणिपुर की दो दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं। 2 मई को दोपहर 3.20 बजे मंत्री जी खुमान लम्पक में आईएसटीटी का वर्चुअल रूप से उद्घाटन करेंगे। जी. किशन रेड्डी खुमान लम्पक में खेल विश्वविद्यालय के अस्थायी परिसर का भी दौरा करेंगे, जहां पर वे शाम 4.30 बजे विश्वविद्यालय के छात्रों से बातचीत करेंगे। बाद में, वे एक फाइनल फुटबॉल मैच देखेंगे। वे शाम में राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह से मुलाकात करेंगे।

3 मई को केंद्रीय मंत्री इम्फाल के डी. एम कॉलेज परिसर में सुबह 8.05 बजे बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरुआत करेंगे। रेड्डी रात 9.30 बजे मोइरांग की लोकतक झील में पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। बाद में वे आईएनए, संग्रहालय में सांस्कृतिक परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। उसके बाद, केंद्रीय मंत्री इम्फाल से गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे।

मणिपुर कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव का एक हिस्सा है: उत्तर पूर्व महोत्सव 28 अप्रैल, 2022 से लेकर 4 मई, 2022 तक सभी आठ उत्तर-पूर्व राज्यों में मनाया जा रहा है। इसे केंद्रीय डोनर मंत्रालय द्वारा “हम किसी से काम नहीं” की भावना के साथ मनाया जा रहा है। भारत वर्तमान समय में अपनी आजादी के 75 वर्षों, अपने गौरवशाली इतिहास, लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के लिए आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। मंत्रालय द्वारा इस उत्सव के माध्यम से उत्तर पूर्व क्षेत्र की सुंदरता और विभिन्न क्षेत्रों में इसकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जा रहा है। महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर इसी प्रकार के कार्यक्रम उत्तर पूर्वी राज्यों की विभिन्न राजधानियों में आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading