मार्च 10, 2026

विभिन्न श्रेणियों में आरक्षित कला अध्यापक के लिए काउंसलिंग 25 मई को

उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन द्वारा विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षित कला अध्यापकों के 03 पदों पर बैचवाइज भर्ती की जा रही है। यह जानकारी उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन दीवान चंदेल ने दी।
दीवान चंदेल ने कहा कि उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन के कार्यालय में 25 मई, 2022 को प्रातः 11 बजे से काउंसलिंग होगी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को सूचना पत्र के माध्यम से दे दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी उम्मीदवार को बुलावा पत्र नहीं मिलता है तो वे कार्यालय की वेबसाईट www.ddeesolan.tk   पर डाली गई सूची देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र उम्मीदवार का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार श्रम एवं रोजगार निदेशालय शिमला के कार्यालय द्वारा प्रयोजित नहीं किया गया हो तो उम्मीदवार अपना नाम 20 मई, 2022 तक कार्यालय को भिजवा सकते है।
उप निदेशक ने कहा कि दृष्टिबाधित का 01 पद, बहरा और सुनने में मुश्किल का 01 पद तथा ओएच, ओए, ओएल, ओएएल, बीएल, सेरेब्रल पाल्सी, कृष्ठ रोग ठीक (बशर्ते उम्मीदवार लिखने में सक्षम हो), बौनापन, एसिड अटैक पीड़ित और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी का 01 पद पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को बैठना, खड़ा होना, पढ़ना-लिखना, देखना, अंगुलियों का जोड़-तोड़, चलना, संवाद करना, सुनना जैसी शारीरिक सक्षमता होना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवार को काउंसलिंग के समय में अपनी शैक्षणिक योग्यता, बोयोडाटा फॉर्म, रोजगार पंजीकरण कार्ड, हिमाचल प्रमाण पत्र, मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, दस जमा दो उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, कला और शिल्प में डिप्लोमा, एक वैकल्पिक विषय के रूप में ललित कला, दृश्य कला के साथ कला स्नातक प्रमाण पत्र, ललित कला, दृश्य कला (पेंटिंग और मूर्तिकला) में मास्टर डिग्री (व्यावसायिक योग्यता), श्रेणी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति लाना अनिवार्य है। 

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading