नवम्बर 8, 2026

मौजूदा वर्ष के पहले 10 महीनों में भारतीय नवाचारों और स्टार्टअप्स ने 12.2 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया

भारतीय नवाचारों, स्‍टार्टअप ने मौजूदा वर्ष के पहले 10 महीनों में 12.2 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। यह राशि वर्ष 2023 में जुटाई गई कुल राशि से भी अधिक है। स्वदेशी नवाचारों ने अक्टूबर महीने में एक बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया है।

पिछले महीने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उभरते अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए एक हजार करोड़ रुपये की धनराशि को मंजूरी दी थी। निवेश के अवसरों और धन संबंधी आवश्यकताओं को देखते हुए इस राशि को 150 से 250 करोड़ रुपये प्रति वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.