भाई दूज त्यौहार के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी
भाई दूज का त्यौहार आज उमंग और उत्साह से मनाया जा रहा है। दीपावली के दो दिन बाद मनाया जाने वाला यह पर्व पांच दिवसीय उत्सव के अंत का प्रतीक है। इसे देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है, जैसे भाई फोटा, भाऊबीज, भाई टीका या यम द्वितीया। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर टीका लगाती हैं और उनकी और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं।
इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री शाह ने कामना की कि प्रेम, समर्पण और भक्ति का यह पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियाँ लाए।