मई 1, 2026

पहला एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन का आयोजन 5 नवंबर से होगा

संस्कृति मंत्रालय, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संघ के सौजन्य से 5 और 6 नवंबर को नई दिल्ली में पहले एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। सम्‍मेलन का विषय है- एशिया को सुदृढ़ करने में बुद्ध धम्म की भूमिका। सम्‍मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है। इसमें एशिया के विभिन्न बौद्ध परंपराओं के विद्वान, बौद्ध समुदाय की समकालीन चुनौतियों के समाधान पर चर्चा करेंगे। बौद्ध धर्म का भारत और एशिया के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक इतिहास में विशिष्ट स्थान है। यह शिखर सम्मेलन एशिया में बुद्ध धम्म की विविध परंपराओं को साथ लाने का अनूठा अवसर है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading