मार्च 7, 2026

मुख्यमंत्री ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नरेन्द्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि मोदी देश और प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश की विकासात्मक आवश्यकताओं के लिए उदार वित्तीय सहायता प्राप्त होगी। प्रदेश उदार वित्तीय सहायता से लाभान्वित होगा, जिसका उपयोग राज्य की अधोसंरचना और समग्र विकास के लिए किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने जगत प्रकाश नड्डा को भी केंद्रीय मंत्रिमण्डल में शपथ लेने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नड्डा प्रदेश की कठिन भौगोलिक स्थितियों से भली-भांति परिचित हैं और उन्होंने आशा व्यक्त की कि वह प्रदेश के लोगों की विकासात्मक मांगों को पूरा करने के लिए कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading