मार्च 10, 2026

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार निर्वाचित होने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार निर्वाचित होने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। इससे पहले नरेन्‍द्र मोदी ने लगातार दो कार्यकाल के लिए वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। श्री मोदी को अक्टूबर 2001 से मई 2014 तक गुजरात में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री होने का गौरव भी प्राप्त है। श्री नरेन्‍द्र मोदी का जन्म 17 सितंबर,1950 को गुजरात के एक छोटे से शहर में हुआ था। अपने शुरुआती वर्षों में,उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ काम किया और बाद में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर भाजपा के साथ काम करते हुए खुद को राजनीति में समर्पित किया। उन्होंने गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। श्री मोदी ने शासन में एक आदर्श बदलाव की शुरुआत की और ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मंत्र के जरिये समावेशी, विकासोन्मुख और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading