मार्च 14, 2026

प्रधानमंत्री ने विश्व वन्यजीव दिवस पर पशु प्रेमियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व वन्यजीव दिवस पर पशु प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि यह दिन हमारी धरती पर जीवों की अविश्वसनीय विविधता का उत्सव मनाने और इनकी रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“विश्व वन्यजीव दिवस पर सभी पशु प्रेमियों को बधाई। आज का दिन अपनी धरती पर जीवों की अविश्वसनीय विविधता का उत्सव मनाने और इनकी रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है। मैं उन सबकी भी सराहना करता हूं जो वन्यजीव संरक्षण के लिए सतत प्रयासों में सबसे आगे हैं और इसमें पूरा सहयोग कर रहे हैं।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading