जून 13, 2026

लोगों के लिए वरदान साबित हो रही राजस्व लोक अदालतेंः जगत सिंह नेगी

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित की जा रही राजस्व लोक अदालतें लोगों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। इन अदालतों के माध्यम से वर्षों से लम्बित मामलों को जल्द निपटाया जा रहा है।
राजस्व मंत्री ने कहा कि 28 तथा 29 फरवरी, 2024 को प्रदेशभर में राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इस दौरान इंतकाल के 16748, तकसीम के 936, निशानदेही के 2330 तथा राजस्व दुरूस्ती इंद्राज के 517 मामलों सहित कुल 20531 मामलों का निपटारा किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को त्वरित सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। राजस्व विभाग द्वारा इसी उद्देश्य के तहत प्रत्येक माह के अन्तिम दो कार्य दिवस पर राजस्व लोक अदालतों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है जिनमें लोगों के राजस्व सम्बन्धित कार्यों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading