नवम्बर 10, 2026

प्रधानमंत्री ने मोरक्को में आये भूकंप में होने वाली जनहानि पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत इस कठिन घड़ी में मोरक्को की हर संभव सहायता के लिये तत्पर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोरक्को में आये भूकंप में होने वाली जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मोदी ने यह भी कहा है कि भारत इस कठिन घड़ी में मोरक्को की हर संभव सहायता के लिये तत्पर है।

एक्स की एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

“मोरक्को में भूकंप के कारण होने वाली जनहानि से बहुत व्यथित हूं। इस दुखद समय में, मोरक्को के लोगों के साथ मेरी सहानुभूति। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनायें। घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना। भारत इस कठिन घड़ी में मोरक्को की हर संभव सहायता के लिये तत्पर है।”

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.