अक्टूबर 12, 2026

प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के आरंभ पर शांति की देवी मां शैलपुत्री की आराधना की।

प्रधानमंत्री ने कामना की कि मां शैलपुत्री का दिव्य आशीर्वाद सबके हृदय में धैर्य और आत्मविश्वास की ज्योति प्रज्वलित करे तथा समस्त देशवासियों पर बना रहे।

श्री मोदी ने इस अवसर पर देवी मां को समर्पित एक भक्ति स्तुति भी साझा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“नवरात्रि के शुभारंभ पर शांति की अधिष्ठात्री मां शैलपुत्री के चरणों में कोटिश: नमन। उनकी दिव्य कृपा से सभी के मन में धैर्य और आत्मविश्वास का दीप प्रज्वलित हो। देशवासियों पर सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे, यही कामना है।”

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading