प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तपस्या, त्याग और दृढ़ संकल्प की प्रतीक मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की। श्री मोदी ने प्रार्थना की कि मां ब्रह्मचारिणी सभी को साहस और आत्मसंयम का आशीर्वाद दें।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:
नवरात्रि का दूसरा दिन तप, त्याग और संकल्प की प्रतीक मां ब्रह्मचारिणी की आराधना को समर्पित है। वे सभी को साहस और संयम का आशीर्वाद प्रदान करें।
