अप्रैल 24, 2026

भारतीय नौसेना ने मोजाम्बिक और तंजानिया के साथ पहले त्रिपक्षीय नौसैन्य अभ्यास में भाग लिया

भारत-मोजाम्बिक-तंजानिया के बीच त्रिपक्षीय नौसैन्य अभ्यास (आईएमटी त्रिलाट) का पहला संस्करण 27 अक्टूबर, 2022 को तंजानिया के डार एस सलाम में आयोजित किया गया। इस संयुक्त समुद्री अभ्यास में भारत, मोजाम्बिक और तंजानिया की नौसेनाओं ने हिस्सा लिया। भारतीय नौसेना की तरफ से गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट, आईएनएस तरकश, एक चेतक हेलीकॉप्टर और मार्कोस (विशेष नौसैन्य बल) ने अभ्यास में भाग लिया है।

इस संयुक्त अभ्यास के तीन व्यापक उद्देश्य हैं: प्रशिक्षण और सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को आपस में साझा करना, पारस्परिकता बढ़ाना और समुद्री सहयोग को मजबूत करने के माध्यम से सामान्य खतरों को दूर करने के लिए क्षमता में बढ़ोतरी करना। यह अभ्यास 27 से 29 अक्टूबर 2022 तक तीन दिन की अवधि में किया जा रहा है। अपनी तरह के इस पहले संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में बंदरगाह पर तटीय और समुद्री चरण की कार्रवाई शामिल की गई हैं।

बंदरगाह चरण में तटीय अभ्यास के हिस्से के रूप में क्षमता निर्माण की कई गतिविधियां आयोजित की रही हैं। जिनमें निरीक्षण, बोर्ड, खोज एवं जब्ती; छोटे हथियारों का प्रशिक्षण; संयुक्त डाइविंग ऑपरेशन; क्षति नियंत्रण तथा अग्निशमन अभ्यास; और क्रॉस डेक दौरे आदि शामिल हैं। समुद्री चरण के अभ्यास में नौका संचालन, बेड़े पर युद्धाभ्यास, यात्रा, बोर्ड, खोज एवं जब्ती कार्रवाई, हेलीकॉप्टर संचालन, छोटे हथियारों से फायरिंग, फॉर्मेशन एंकरिंग तथा ईईजेड गश्ती अभियान शामिल हैं।

ये अभ्यास हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और समुद्री पड़ोसियों के साथ सहयोग बढ़ाने तथा इस क्षेत्र में सभी के लिए सागर, सुरक्षा एवं विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत व भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading