मार्च 8, 2026

भारत निर्वाचन आयोग लोकतंत्र के लिए शिखर सम्मेलन का अनुसरण करते हुए ‘चुनाव अखंडता’ पर समूह के नेतृत्व के रूप में ‘ईएमबी की भूमिका, रूपरेखा और क्षमता’ पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली में ‘चुनाव प्रबंधन निकायों की भूमिका, रूपरेखा और क्षमता’ विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। भारत निर्वाचन आयोग दिसंबर, 2021 में आयोजित ‘लोकतंत्र के लिए शिखर सम्मेलन’ के अनुवर्ती के रूप में स्थापित चुनाव अखंडता पर समूह का नेतृत्व कर रहा है।

  1. दो दिवसीय सम्मेलन 31 अक्टूबर और 1 नवंबर, 2022 को आयोजित किया जाएगा और इसका उद्घाटन भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार करेंगे। समापन सत्र की अध्यक्षता चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने ‘चुनाव अखंडता’ पर समूह के नेतृत्व के रूप में एक सहयोगी दृष्टिकोण अपनाया है और ग्रीस, मॉरीशस और आईएफईएस को सह-नेतृत्व के लिए आमंत्रित किया है। भारत निर्वाचन आयोग ने विश्वभर में चुनावों के संचालन से संबंधित ईएमबी और सरकारी समकक्षों के अलावा यूएनडीपी और इंटरनेशनल आईडिया को भी आमंत्रित किया है।
  2. अर्मेनिया, मॉरीशस, नेपाल, काबो वर्डे, ऑस्ट्रेलिया, चिली, माइक्रोनेशिया, ग्रीस, फिलीपींस, साओ टोमे और प्रिंसिपे, संयुक्त राज्य अमेरिका और तीन अंतरराष्ट्रीय संगठनों- आईएफईएस, इंटरनेशनल आईडिया और यूएनडीपी इंडिया सहित 11 देशों के ग्यारह ईएमबी के लगभग 50 प्रतिभागियों के इस सम्‍मेलन में शामिल होने की आशा है। नई दिल्ली में उनके मिशनों द्वारा कई और देशों का प्रतिनिधित्व किया जा रहा है।
  3. प्रथम दिन के पहले दो सत्रों में ईएमबी द्वारा ‘चुनाव अखंडता’ सुनिश्चित करने के लिए उनकी भूमिका और प्रारूप के संबंध में वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने पर चर्चा होगी।
  4. चुनाव की सत्यनिष्ठा पर समूह की सिफारिशों को मजबूत बनाने के लिए दुनिया भर में चुनाव अखंडता के लिए महत्वपूर्ण आधार स्‍तम्‍भ ‘प्रौद्योगिकी’ और ‘समावेशी चुनाव’ विषय को शामिल करते हुए मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त एक सम्मेलन का भी आयोजन करेंगे।
  • उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त करेंगे और अपना संबोधन भी देंगे। इससे पहले यूएस चार्ज डी अफेयर्स भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
  • ईएमबी के सामने आने वाली ‘वर्तमान चुनौतियों’ पर पहले सत्र की सह-अध्यक्षता मॉरीशस और नेपाल के चुनाव आयुक्त करेंगे। सत्र में मेक्सिको, चिली, नेपाल और ग्रीस के चुनाव अधिकारियों की प्रस्तुतियां होंगी।
  • ‘भविष्य की चुनौतियों’ पर दूसरे सत्र की सह-अध्यक्षता महासचिव, अंतर्राष्ट्रीय आईडिया, चुनाव विभाग और राजनीतिक दलों के प्रमुख, चुनाव निदेशालय, आंतरिक मंत्रालय, हेलेनिक, ग्रीस द्वारा की जाएगी। इस सत्र में ऑस्ट्रेलिया के चुनाव आयोग और सीओएमईएलईसी, फिलीपींस के प्रतिनिधियों की प्रस्तुतियाँ भी होंगी।
  • दूसरे दिन ‘ईएमबी की क्षमता’ सत्र की अध्यक्षता आईएफईएस के अध्यक्ष और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी करेंगे। सत्र में आईएफईएस के कंट्री डायरेक्‍टर (श्रीलंका और बांग्लादेश), यूएनडीपी के प्रतिनिधि और मतदाता सूची और परिणाम विभाग के प्रमुख, चुनाव निदेशालय, आंतरिक मंत्रालय, हेलेनिक, ग्रीस की प्रस्तुतियाँ होंगी।
  • 1 नवंबर, 2022 को सम्मेलन के समापन सत्र में प्रस्तुत की जा रहीं कार्यवाहियों के सारांश पर चर्चा की अध्यक्षता चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे करेंगे। इस सत्र के दौरान वह अपना संबोधन भी देंगे।
  • नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इस सम्‍मेलन में अपना प्रतिनिधिमंडल नहीं भेज सकने वाले हितधारकों को सक्षम बनाने के लिए एक विशेष वर्चुअल सत्र का आयोजन 1 नवंबर, 2022 को शाम 6:00 बजे किया जाएगा। यूएसए, यूएस ऐड भी इस सत्र में अन्य प्रतिनिधिमंडलों के साथ भाग लेंगे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading