सितम्बर 20, 2026

प्रधानमंत्री ने पैरा टेबल टेनिस में प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतने के लिए भाविना पटेल को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पैरा टेबल टेनिस में प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतने के लिए भाविना पटेल को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा,

भाविना की यह उल्लेखनीय उपलब्धि हमें गौरवान्वित होने का एक और अवसर देती है। उन्होंने पैरा टेबल टेनिस में प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीता है, उनका यह पहला सीडब्ल्यूजी पदक है। मुझे आशा है कि उनकी उपलब्धियां भारत के युवाओं को टेबल टेनिस को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा प्रदान करेंगी। मैं भाविना को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading