नवम्बर 9, 2026

प्रधानमंत्री ने सोनल पटेल को पैरा टेबल टेनिस में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोनल पटेल को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में पैरा टेबल टेनिस में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“जब प्रतिभा, स्वभाव और दृढ़ता का मेल हो, तो कुछ भी असंभव नहीं है। सोनल पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में कांस्य पदक जीतकर इसे अक्षरशः सिद्ध किया है। उन्हें बधाई। मैं प्रार्थना करता हूं कि वे आने वाले समय में खुद की अलग पहचान बनाती रहें। #चीयर4इंडिया”

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.