मार्च 8, 2026

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को नमन किया

प्रधानमंत्री ने स्टार्टअप से जुड़े युवाओं से हथकरघा स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज में भाग लेने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और भारत की कलात्मक परंपराओं का जश्न मनाने के लिए काम करने वाले सभी लोगों को नमन किया है। प्रधानमंत्री ने स्टार्टअप की दुनिया से जुड़े सभी युवाओं से हथकरघा स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज में भाग लेने का आग्रह भी किया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और हमारी कलात्मक परंपराओं का जश्न मनाने के लिए काम करने वाले सभी लोगों को नमन। #MyHandloomMyPride”

“बुनकरों के लिए विचार और नवाचार करने का एक उत्कृष्ट अवसर। स्टार्टअप की दुनिया से जुड़े सभी युवाओं से हिस्सा लेने का आग्रह…#MyHandloomMyPride

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading