प्रधानमंत्री ने पहलवान पूजा गहलोत को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया
“पूजा आपका पदक सेलिब्रेशन की बात है, माफी की नहीं”
एएनआई का एक ट्वीट था जिसमें पहलवान पूजा गहलोत महिलाओं की 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर भावुक हो गई थीं, प्रधानमंत्री ने जवाब देते हुए पूजा गहलोत को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“पूजा, आपका ये पदक तो सेलिब्रेशन की बात है, माफी की नहीं। आपकी जीवन यात्रा हमें प्रेरित करती है, आपकी कामयाबी हमें खुश करती है। आप आगे बहुत बड़ी बड़ी चीजें करेंगी, यूं ही जगमगाती रहें!⭐️”
