मार्च 8, 2026

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल लॉन्च, विभिन्न पुरस्कारों के लिए नामांकन शुरू

भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/एजेंसियों द्वारा ऐसे लोगों को सम्मानित करने के लिए कई नागरिक पुरस्कारों की स्थापना की गई है जिन्होंने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट और असाधारण योगदान दिया है।

विभिन्न पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित करने के लिए, सरकार द्वारा एक सामान्य राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) विकसित किया गया है ताकि भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को पारदर्शिता और सार्वजनिक भागीदारी (जनभागीदारी) सुनिश्चित करने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के तहत एक साथ लाया जा सके। इस पोर्टल का उद्देश्य नागरिकों को भारत सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों/संगठनों को नामांकित करने की सुविधा प्रदान करना है।

वर्तमान में, निम्नलिखित पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें खुली हैं:

  1. पद्म पुरस्कार- नामांकन 15/09/2022 तक खुला है
  2. सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार- नामांकन 31/07/2022 तक खुला है
  3. तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार- नामांकन 16/06/2022 तक खुला है
  4. जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार- नामांकन 30/09/2022 तक खुला है
  5. पंडित दीनदयाल उपाध्याय दूरसंचार कौशल उत्कृष्टता पुरस्कार- नामांकन 16/06/2022 तक खुला है।

अधिक जानकारी और नामांकन करने के लिए, कृपया राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) पर जाएं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading