सितम्बर 23, 2026

रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों की खरीद के लिए 586 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों (एपीयू) की खरीद के लिए एक्यूरेट इंडस्ट्रियल कंट्रोल्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ 586 करोड़ रुपये के एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। यह अनुबंध 21 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में हस्ताक्षरित किया गया।

एपीयू टैंक के फायर कंट्रोल सिस्टम, फायरिंग सर्किट, गन स्टेबिलाइजेशन सिस्टम और अन्य सहायक उपकरणों के लिए विद्युत शक्ति उत्पादन का एक वैकल्पिक स्रोत है। स्वदेशी रूप से विकसित एपीयू को शामिल करने से भारतीय सेना की मशीनीकृत इकाइयों की संचालन तत्परता, विश्वसनीयता और स्थायित्व और अधिक मजबूत होगी।

यह खरीद बख्तरबंद प्लेटफार्मों के महत्वपूर्ण उप-प्रणालियों के स्वदेशीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और उद्योग के नेतृत्व में किए गए अनुसंधान और विकास (मेक-II) को दर्शाती है। यह स्वदेशी नवाचार को उत्पादन और कार्यान्वयन में बदलने की प्रक्रिया की प्रभावशीलता को भी प्रदर्शित करती है।

यह अनुबंध सरकार के ‘विकसित भारत @2047’ के विजन के अनुरूप है और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने और एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी भारतीय रक्षा उद्योग के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading