नवम्बर 9, 2026

प्रधानमंत्री ने दलाई लामा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दलाई लामा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि दलाई लामा का शांति और सद्भाव का संदेश विश्वभर के लोगों के लिए मार्गदर्शक रहा है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:

दलाई लामा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। शांति और सद्भाव का उनका संदेश विश्व भर के लोगों के लिए मार्गदर्शक रहा है। उनकी नैतिक और आध्यात्मिक शक्ति तथा वैश्विक कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

@DalaiLama

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.