अप्रैल 30, 2026

सेल ने जारी किया कंपनी का विशेष लोगो : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) मना रही है अपनी स्थापना के 50वें साल का उत्सव


देश की सार्वजनिक क्षेत्र की स्टील उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), इस साल यानि 2022 में अपनी स्थापना के पचासवें साल का उत्सव मना रही है। सेल की स्थापना 24 जनवरी, 1973 हुई थी।

सेल ने अपने पचास साल की इस महान विरासत को यादगार बनाने के लिए एक स्मारक लोगो जारी किया है, जिसके बाद देश भर में स्थित कंपनी के संयंत्रो और इकाईयों में पूरे साल अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर जारी किया गया स्मारक लोगो का डिजाइन, कंपनी के मूल लोगो को बरकरार रखने के साथ, कंपनी की पचास साल की इस यात्रा की भावनाओं को बड़ी खूबसूरती से संजोये हुए है। यह लोगो, सेल की अध्यक्ष सोमा मण्डल ने कंपनी के निदेशकों की मौजूदगी में जारी किया।

यह उपलब्धि अनेक साल से देश के निर्माण में स्टेकहोल्डर्स की बेहतर भागीदारी और योगदान सुनिश्चित करने के लिए कंपनी के निरंतर प्रयासों और पहलों का प्रमाण है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading