नवम्बर 8, 2026

रूस के विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की

विदेश मंत्री लावरोव ने दिसंबर 2025 में दोनों नेताओं की बैठक के बाद से द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति से प्रधानमंत्री को अवगत कराया
विदेश मंत्री लावरोव और प्रधानमंत्री ने यूक्रेन तथा पश्चिम एशिया की स्थिति सहित पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की
प्रधानमंत्री ने संवाद और कूटनीति के पक्ष में भारत के सतत् रुख को दोहराया
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं

रूसी संघ के विदेश मंत्री, महामहिम सर्गेई लावरोव ने आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।

विदेश मंत्री लावरोव ने 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में दिसंबर 2025 में हुई दोनों नेताओं की बैठक के बाद से द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति से प्रधानमंत्री को अवगत कराया।

विदेश मंत्री लावरोव और प्रधानमंत्री ने यूक्रेन तथा पश्चिम एशिया की स्थिति सहित, पारस्परिक हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री ने आगे बढ़ने के सर्वोत्तम मार्ग के रूप में संवाद और कूटनीति के पक्ष में भारत के सतत् रुख को दोहराया।

प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्री लावरोव से राष्ट्रपति पुतिन को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करने का अनुरोध किया।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.