जून 15, 2026

प्रधानमंत्री ने बाबू जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व उप-प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने अपना जीवन समानता और सामाजिक न्याय के आदर्शों के प्रति समर्पित किया। उन्होंने कहा कि देश उनके अमूल्य योगदान को सदैव याद रखेगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने समानता और सामाजिक न्याय के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। देश के लिए उनका अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading