प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मां अंबे की आराधना के दिव्य वातावरण और आध्यात्मिक आनंद पर अपने विचार व्यक्त किए
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर अपने विचार साझा किए, जिसमें उन्होंने मां दुर्गा की आराधना से प्राप्त होने वाली गहन शांति और शक्ति के अनुभव को रेखांकित किया। श्री मोदी ने देवी को समर्पित एक भक्ति गीत(भजन) भी साझा किया।
प्रधानमंत्री ने एक्स(X) पर लिखा:
“मां अम्बे की आराधना से भक्ति का अद्भुत आनंद प्राप्त होता है। इससे मन को असीम शांति और आत्मिक शक्ति मिलती है।”
