मार्च 13, 2026

अभिनव डिजिटल पहल: दिल्ली छावनी बोर्ड ने स्वच्छता मॉनिटरिंग एंड ऑटोमेटिड रिपोर्टिंग टूल लॉन्च किया

दिल्ली छावनी बोर्ड (डीसीबी) ने पूरे क्षेत्र में स्वच्छता और नागरिक सेवाओं की निगरानी में अधिक प्रभावशीलता और पारदर्शिता लाने के लिए स्वच्छता मॉनिटरिंग एंड ऑटोमेटिड रिपोर्टिंग टूल (स्मार्ट) लॉन्च किया है। यह अभिनव डिजिटल समाधान मैनुअल रिपोर्टिंग, डेटा संग्रह में देरी और आधी-अधूरी निगरानी के कारण डीसीबी को होने वाली चुनौतियों का समाधान करता है। स्मार्ट डेटा संग्रह को स्वचालित बनाता है, रिपोर्टिंग को सुव्यवस्थित करता है और निष्पादन निगरानी को मजबूत करता है। इसकी प्रमुख विशेषताएं और लाभ इस प्रकार हैं:

  • तत्क्षण निगरानी : यह स्वच्छता, बागवानी, सिविल और विद्युत विभागों में कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्यों की तत्क्षण ट्रैकिंग को सक्षम बनाता है।
  • स्वचालित रिपोर्टिंग : सटीक और समय पर रिपोर्ट तैयार करके मैन्युअल प्रयासों को कम करती है, जिससे सोच-समझकर निर्णय लेने में मदद मिलती है।
  • उपयोगकर्ता भूमिका प्रबंधन : उपयोगकर्ता की जिम्मेदारियों के अनुरूप सुरक्षित, भूमिका-आधारित पहुंच प्रदान करता है।
  • केंद्रीकृत डैशबोर्ड : सभी विभागों में प्रमुख निष्पादन संकेतकों की निगरानी के लिए एक एकल मंच प्रदान करता है।
  • बढ़ी हुई जवाबदेही : सत्यापित डेटा की समय पर प्रस्तुति सुनिश्चित करके संचालन कार्य की गति में सुधार करता है।

इस टूल में चार स्तरीय निगरानी प्रणाली है, जिसमें सीईओ, प्रभारी अधिकारी, एएसआई और पर्यवेक्षक शामिल हैं। यह प्रणाली विभाग के सभी कार्यों की समयबद्ध प्रस्तुति, सत्यापन और समीक्षा सुनिश्चित करती है। पर्यवेक्षक दैनिक अपडेट प्रस्तुत करते हैं, सहायक सहायक अधिकारी बैकअप के रूप में कार्य करते हैं, प्रभारी अधिकारी प्रदर्शन पर नजर रखते हैं और सीईओ रणनीतिक क्रियाकलापों के लिए समेकित रिपोर्टों का इस्तेमाल करते हैं।

स्मार्ट सॉफ्टवेयर की दक्षता और प्रभावशीलता को और बढ़ाने के लिए, प्रायोगिक पहल के रूप में इसमें एआई-आधारित विश्लेषणात्मक क्षमताओं को एकीकृत किया जा रहा है। ये क्षमताएं स्मार्ट को मानवीय क्रियाकलाप को कम करने, संचालन डेटा का विश्लेषण करने, बार-बार होने वाली समस्याओं की पहचान करने और सकारात्मक निर्णय लेने में सहायता प्रदान करेंगी। एआई-संचालित विश्लेषण के माध्यम से, सिस्टम स्वचालित रूप से समस्या वाले क्षेत्रों को उजागर करेगा और तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता वाले स्थानों को प्राथमिकता देगा। एआई मॉड्यूल स्वचालित समस्या वर्गीकरण, बुद्धिमान अलर्ट और प्रदर्शन विश्लेषण में भी सहायता करेगा, जिससे वरिष्ठ अधिकारी रुझानों की निगरानी कर सकेंगे, कर्मचारियों की उत्पादकता का मूल्यांकन कर सकेंगे और संसाधनों का अधिक कुशलता से उपयोग कर सकेंगे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading