जून 22, 2026

प्रधानमंत्री ने महिलाओं के नेतृत्व में विकास पर एक लेख साझा किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के एक लेख को साझा किया है।

इस लेख में कहा गया है कि भारत की विकास गाथा महिलाओं के विकास से हटकर महिलाओं के नेतृत्व में विकास की ओर अग्रसर हो रही है। इसमें इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम), अनुसंधान तथा नवाचार में बढ़ती भागीदारी के साथ, नारी शक्ति विकसित भारत की ओर अग्रसर होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्‍स’ पर लिखा:

“केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री @dpradhanbjp ने लिखा है कि भारत की विकास गाथा अब महिला नेतृत्व वाले विकास की ओर अग्रसर है। विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम), अनुसंधान और नवाचार में बढ़ती भागीदारी के साथ, नारी शक्ति विकसित भारत की यात्रा को गति प्रदान कर रही है।”

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading