अप्रैल 28, 2026

प्रधानमंत्री ने बाल एवं पारिवारिक फिल्म श्रेणी में बाफ्टा जीतने पर फिल्म बूंग की टीम को बधाई दी, इसे मणिपुर और राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण बताया

ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) ने ईई बाफ्टा फिल्म पुरस्कारों में बच्चों और पारिवारिक फिल्म श्रेणी में बूंग को विजेता के रूप में घोषित किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईई बाफ्टा फिल्म पुरस्कारों में बाल और पारिवारिक फिल्म श्रेणी में पुरस्कार जीतने पर फिल्म ‘बूंग’ से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि विशेष रूप से मणिपुर के लिए बेहद खुशी का क्षण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पुरस्कार देश में मौजूद अपार रचनात्मक प्रतिभा को भी उजागर करता है।

उपरोक्त घोषणा के बारे में बाफ्टा के एक्स पोस्ट का जवाब देते हुए, श्री मोदी ने कहा;

“इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई। ये सचमुच बहुत खुशी का पल है, खासकर मणिपुर के लिए। यह हमारे देश में अपार रचनात्मक प्रतिभा को भी उजागर करता है।”

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading