सितम्बर 23, 2026

लिकटेंस्टीन रियासत के वंशानुगत राजकुमार एचएसएच प्रिंस एलोइस का भारत दौरा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के निमंत्रण पर, लिकटेंस्टीन रियासत के वंशानुगत राजकुमार प्रिंस एलोइस ने नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने के लिए भारत का दौरा किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 20 फरवरी, 2026 को समिट के दौरान प्रिंस एलोइस से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और लिकटेंस्टीन के बीच सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों की पुष्टि की।

अक्टूबर 2025 में भारत-टीईपीए मुक्त व्यापार समझौते के प्रभावी होने का स्वागत करते हुए, दोनों नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि यह समझौता द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को नई गति प्रदान करेगा। दोनों नेताओं ने कहा कि टीईपीए अगले 15 वर्षों में भारत में 100 बिलियन डॉलर के निवेश को सुगम बनाएगा। उन्होंने विशेष रूप से उच्च मूल्य वाले विनिर्माण, उन्नत प्रौद्योगिकियों और नवाचार-संचालित सेक्‍टरों में सहयोग और बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

यह बैठक भारत-लिकटेंस्टीन साझेदारी को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था और इसने पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के विस्तार के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading