मार्च 7, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फिडे विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर अर्जुन एरिगैसी को बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज दोहा में आयोजित फिडे विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी को बधाई दी। यह उपलब्धि फिडे रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के कुछ ही समय बाद मिली है, जो वैश्विक शतरंज जगत में भारत के लिए एक और उपलब्धिपूर्ण क्षण है।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में कहा:

“शतरंज के क्षेत्र में भारत की प्रगति जारी है!”

अर्जुन एरिगैसी को दोहा में आयोजित एफआईडीई विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई। उन्होंने हाल ही में फिडे रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था। उनका कौशल, धैर्य और जुनून अनुकरणीय है। उनकी सफलताएं हमारे युवाओं को प्रेरित करती रहेंगी। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

@ArjunErigaisi”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading