मार्च 7, 2026

प्रधानमंत्री ने फिडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2025 में कांस्य पदक जीतने पर कोनेरू हम्पी को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दोहा में आयोजित फिडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2025 में महिला वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीतने पर कोनेरू हम्पी को बधाई दी है। श्री मोदी ने खेल के प्रति कोनेरू हम्पी का समर्पण सराहनीय बताया और भविष्‍य के प्रयासों के लिए उन्‍हें शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्‍स पर अपने पोस्ट में कहा:

“दोहा में आयोजित 2025 फिडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर कोनेरू हम्पी को बधाई। खेल के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है। आगे के प्रयासों के लिए उन्‍हें शुभकामनाएं।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading