मार्च 7, 2026

रॉयल मोरक्कन नेवी के इंस्पेक्टर रियर एडमिरल मोहम्मद ताहिन की भारत यात्रा

रॉयल मोरक्कन नेवी के इंस्पेक्टर, रियर एडमिरल मोहम्मद ताहिन, 24 से 27 नवंबर 2025 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उनकी यात्रा का उद्देश्य समुद्री सहयोग सुदृढ़ करना और द्विपक्षीय नौसैनिक संबंधों को बढ़ाना है। रॉयल मोरक्कन नेवी के वरिष्ठतम अधिकारी की यात्रा दोनों देशों के बीच बढ़ती समुद्री साझेदारी को रेखांकित करती है और समुद्री क्षेत्र में साझा हितों को दर्शाती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(1)(1)0SAZ.jpeg

रियर एडमिरल मोहम्मद ताहिन ने नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी के साथ द्विपक्षीय बैठक में नौसैनिक संबंधों को बढ़ाने, प्रशिक्षण आदान-प्रदान और समुद्री क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया। वे हिंद महासागर क्षेत्र सूचना संलयन केंद्र, वेपन्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम इंजीनियरिंग एस्टेब्लिशमेंट जैसे प्रमुख समुद्री प्रतिष्ठानों के साथ ही कोच्चि स्थित भारतीय नौसेना के दक्षिणी कमान के प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों का दौरा करेंगे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(2)(1)YCAS.jpeg

रॉयल मोरक्कन नेवी इंस्पेक्टर की यह यात्रा भारत-मोरक्को नौसैनिक संबंधों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है, जिसका उद्देश्य गहन सहयोग और साझा समुद्री हितों को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading