मई 7, 2026

प्रधानमंत्री ने विख्‍यात साहित्यकार एवं शिक्षाविद रामदरश मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विख्‍यात साहित्यकार एवं शिक्षाविद रामदरश मिश्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मोदी ने कहा कि रामदरश मिश्र जी का निधन हिंदी और भोजपुरी साहित्य के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अपनी लोकप्रिय रचनाओं के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा:

“जाने-माने साहित्यकार और शिक्षाविद रामदरश मिश्र जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना हिंदी और भोजपुरी साहित्य के लिए अपूरणीय क्षति है। अपनी लोकप्रिय रचनाओं के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति!”

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading