मार्च 7, 2026

प्रधानमंत्री ने दिवाली की शुभकामनाओं के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को धन्यवाद दिया, साझा लोकतांत्रिक आदर्शों और वैश्विक शांति के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं तथा प्रकाश के इस पर्व के अवसर पर व्यक्तिगत रूप से फोन कॉल करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति,  महामहिम डोनाल्ड ट्रम्प के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने भारत-संयुक्त राज्य अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर जोर दिया और आतंकवाद का मुकाबला करने तथा अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।

एक्स पर एक संदेश में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा:

“राष्ट्रपति ट्रम्प, आपके फ़ोन कॉल और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। प्रकाश के इस पर्व पर, हमारी दोनों महान लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं संसार को आशा की ज्योति से आलोकित करें और हर प्रकार के आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर खड़ी रहें।”

@realDonaldTrump

@POTUS”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading