मार्च 9, 2026

कनाडा की विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी यात्रा से द्विपक्षीय साझेदारी को नई गति मिलेगी
प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए अपनी कनाडा यात्रा और प्रधानमंत्री कार्नी के साथ अपनी बैठक को याद किया
प्रधानमंत्री ने व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि और जन-जन के संबंधों में दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग के महत्व के बारे में बताया
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री कार्नी को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे उनके आगामी कार्यक्रमों की प्रतीक्षा कर रहे हैं

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्री आनंद का स्वागत किया और बताया कि उनकी यात्रा भारत-कनाडा द्विपक्षीय साझेदारी को नई गति प्रदान करने के लिए मौजूदा प्रयासों में योगदान देगी।

प्रधानमंत्री ने इस वर्ष जून में जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए कनाडा की अपनी यात्रा को याद किया, जिसके दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ अत्यंत उपयोगी बैठक की थी।

प्रधानमंत्री ने व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि और जन-जन के संबंधों में दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग के महत्व के बारे में बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे उनके आगामी कार्यक्रमों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading