अप्रैल 27, 2026

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते सभी स्कूल और कॉलेज 7 सितंबर तक बंद

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आदेश जारी करते हुए राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों व कॉलेजों को 7 सितंबर 2025 तक बंद रखने का फैसला लिया है। यह निर्णय राज्य में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी वर्षा, भूस्खलन, पेड़ों के गिरने, सड़कों के अवरुद्ध होने, बिजली और पेयजल आपूर्ति में बाधा और सार्वजनिक ढांचे को हुए भारी नुकसान को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में खराब मौसम की स्थिति बनी हुई है और आने वाले दिनों में भी ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति की आशंका है। छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है।

आदेश के अनुसार, शिक्षक और प्रशासनिक कर्मचारी भी स्कूल और कॉलेजों में उपस्थित होने से छूटे रहेंगे। हालांकि, संबंधित संस्थानों के प्रमुखों को यह सुनिश्चित करना होगा कि जहाँ संभव हो, वहाँ ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रखी जाए।

साथ ही, संस्थानों के प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि वे इस दौरान संस्थान की संपत्ति और रिकार्ड की सुरक्षा सुनिश्चित करें। यदि किसी संस्थान को नुकसान पहुंचा है या उसकी आशंका है, तो संस्थान की चल-अचल संपत्ति और दस्तावेजों की रक्षा करना अनिवार्य होगा।

यह आदेश राज्य के सभी जिला उपायुक्तों, शिक्षा निदेशकों और संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है ताकि समय पर अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading