अप्रैल 29, 2026

हिमाचल में बारिश का कहर: शिमला, सोलन और सिरमौर में 3 सितंबर को सभी स्कूल-कॉलेज बंद, DCs ने जारी किए आदेश

लगातार हो रही भारी बारिश और आगामी 3 सितंबर के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा (Orange Alert) के मद्देनज़र, हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में सभी शैक्षणिक संस्थान बुधवार को बंद रहेंगे। संबंधित जिलों के जिला उपायुक्तों (DCs) ने यह निर्णय आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अंतर्गत जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

इन जिलों में पहले ही 1 और 2 सितंबर को स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए जा चुके थे। अब, 3 सितंबर को भी इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद रखने का निर्णय लिया जा रहा है, जिसकी पुष्टि संबंधित DC कार्यालयों द्वारा की गई है।
इन क्षेत्रों में कई जगहों पर भूस्खलन, सड़कें बंद, और बिजली व जलापूर्ति बाधित होने की खबरें भी आ रही हैं।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading