मई 2, 2026

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, शिमला द्वारा रिव्यु क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), क्षेत्रीय कार्यालय, शिमला द्वारा एन. एस. एस. 80 वें दौर के अंतर्गत घरेलू पर्यटन व्यय सर्वेक्षण (DTES) व राष्ट्रीय पारिवारिक यात्रा के सर्वेक्षण (NHTS) पर रिव्यु क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), क्षेत्रीय कार्यालय, शिमला द्वारा दिनांक 25 व 26 अगस्त, 2025 को एन. एस. एस. 80 वें दौर के अंतर्गत घरेलू पर्यटन व्यय सर्वेक्षण (DTES) व राष्ट्रीय पारिवारिक यात्रा के सर्वेक्षण (NHTS) के रिव्यु क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करवाया गया। सर्वेक्षण का कार्य पूरे भारतवर्ष के साथ हिमाचल प्रदेश में भी 1 जुलाई, 2025 से एक वर्ष की अवधि के लिए किया जा रहा है।

घरेलू पर्यटन व्यय सर्वेक्षण (DTES) का उद्देश्य देश के अंदर लोगों द्वारा पर्यटन पर किए जाने वाले व्यय के बारे में विस्तृत जानकारी एकत्र करना है, साथ ही चयनित परिवारों की विशेषताओं, आगंतुकों की विशेषताओं और रात-भर (Overnight) की यात्राओं के संबंध में यात्रा विशेषताओं के बारे में कुछ जानकारी भी एकत्र करना है, जो ट्यूरीसम सेटलाइट अकाउंट (टीएसए) तैयार करने के लिए आवश्यक है।

राष्ट्रीय पारिवारिक यात्रा सर्वेक्षण (NHTS) किसी भी परिवार के व्यक्तियों के यात्रा व्यवहार के बारे में विस्तृत जानकारी एकत्र करने के लिए एक आवश्यक उपकरण है। इस सर्वेक्षण से लोगों की आवाजाही, उनके द्वारा उपयोग किये जाने वाले परिवहन के साधनों, यात्रा के उद्देश्यों, यात्रा की पुनरावृति और अन्य संबंधित कारकों के बारे में बहुमूल्य जानकारी मिलेगी।

रिव्यु प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन अजय कुमार कुमावत, उप निदेशक, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), हिमाचल प्रदेश क्षेत्र द्वारा किया गया।अजय कुमार कुमावत ने अपने संबोधन में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को इस सर्वेक्षण के माध्यम से एकत्र किए जाने वाले आंकड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा प्रतिभागियों को इस रिव्यू प्रशिक्षण शिवर में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए उत्साहित किया|

इस अवसर पर अमित कुमार, सहायक निदेशक, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), उप क्षेत्रीय कार्यालय, मण्डी व दिवान चंद ठाकुर, सहायक निदेशक, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग),  क्षेत्रीय कार्यालय, शिमला, ने भी अपने विचार रखे।

रिव्यु प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य सर्वेक्षण क्षेत्रीय कार्य की समीक्षा करना व सर्वेक्षण कार्य में आ रही कठिनाइयों तथा CAPI सॉफ्टवेर पर डाटा एकत्र करने की विधि पर विस्तृत चर्चा करना था।

प्रशिक्षण शिविर में योजना से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय, शिमला व उप क्षेत्रीय कार्यालयों हमीरपुर, मण्डी व धर्मशाला के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारियों व सर्वे प्रगणकों ने भाग लिया|

प्रदेश के सम्मानीय लोगों से यह आग्रह किया जाता है कि वे इस महत्वपूर्ण सर्वेक्षण को सफल करने हेतु सही जानकारी प्रदान करें व राष्ट्रीय निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।    

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading