राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों व पॉलिटेक्निकों से 21 शिक्षक चयनित
शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों और पॉलिटेक्निक में 21 शिक्षकों का चयन किया है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का मानना है कि प्रेरित, ऊर्जावान और सक्षम संकाय छात्रों, संस्थान और पेशे की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसमें शिक्षा प्रणाली में उत्कृष्टता की संस्कृति को विकसित करने के लिए पुरस्कार और स्वीकृति जैसे प्रोत्साहनों की भी परिकल्पना की गई है। इसलिए, वर्ष 2023 में, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के अंतर्गत उच्च शिक्षा संस्थानों और पॉलिटेक्निकों के लिए पुरस्कारों की दो श्रेणियां स्थापित करने का निर्णय लिया गया जो उस समय केवल स्कूली शिक्षकों तक ही सीमित थीं।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार उच्च शिक्षा संस्थानों और पॉलिटेक्निकों के उत्कृष्ट शिक्षकों/संकाय सदस्यों को निम्नलिखित श्रेणियों के अंतर्गत प्रदान किया जाता है:
श्रेणी I: उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षक:
उप-श्रेणी (i) : इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, वास्तुकला।
उप-श्रेणी (ii) : गणित, भौतिक विज्ञान, जैविक विज्ञान, रासायनिक विज्ञान, चिकित्सा, फार्मेसी
उप-श्रेणी (iii) : कला एवं सामाजिक विज्ञान, मानविकी, भाषाएं, कानूनी अध्ययन, वाणिज्य, प्रबंधन।
श्रेणी II: पॉलिटेक्निक संस्थानों के शिक्षक: कुल 10 पुरस्कार
ये चयनित 21 शिक्षक पॉलिटेक्निक, राज्य विश्वविद्यालयों और केंद्रीय उच्च शिक्षा संस्थानों से हैं।
प्रदर्शन के आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाता है। शिक्षण-अधिगम प्रभावशीलता, आउटरीच गतिविधियां, अनुसंधान एवं नवाचार, प्रायोजित अनुसंधान/संकाय विकास कार्यक्रम/परामर्श शिक्षण जैसे मानदंडों के आधार पर यह मूल्यांकन किया जाता है। इनमें से, अधिगम प्रभावशीलता और आउटरीच गतिविधियों को प्रमुख महत्व दिया गया है।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं; (i) नामांकित व्यक्तियों की प्रारंभिक शॉर्टलिस्टिंग के लिए प्रारंभिक खोज-सह-स्क्रीनिंग समिति द्वारा मूल्यांकन और (ii) राष्ट्रीय जूरी द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए नामांकित व्यक्तियों में से पुरस्कार विजेताओं का चयन।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए नामांकन, ऑनलाइन रूप में @www.awards.gov.in पर आमंत्रित किए गए थे और इसमें जनभागीदारी के हिस्से के रूप में स्वयं, संस्थागत और सहकर्मी नामांकन के प्रावधान शामिल थे।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 पुरस्कार विजेताओं का विवरण-उच्च शिक्षा विभाग
| क्रमांक | संस्था का नाम | राज्य |
| 1. | डॉ. श्रीदेवी विज्ञान और प्रौद्योगिकी संकाय,शार्नबासवा विश्वविद्यालय,कलबुर्गी, कर्नाटक | कर्नाटक |
| 2. | डॉ. शोभा एम ई मणिपाल प्रौद्योगिकी संस्थान,उडुपी जिला, कर्नाटक | कर्नाटक |
| 3. | डॉ. अंजना भाटिया हंस राज महिला महाविद्यालय,जालंधर, पंजाब | पंजाब |
| 4. | डॉ. देबयान सरकार आईआईटी इंदौर, मध्य प्रदेश | मध्य प्रदेश |
| 5. | डॉ. चंदन साही भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थानभोपाल, मध्य प्रदेश | मध्य प्रदेश |
| 6. | प्रो. विजयलक्ष्मी जे योजना एवं वास्तुकला स्कूल,विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश | आंध्र प्रदेश |
| 7. | प्रो. संकेत गोयल बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान,पिलानी, हैदराबाद कैंपस | तेलंगाना |
| 8. | प्रो. एस शिव सत्या पांडिचेरी विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय),पुदुचेरी | पुदुचेरी |
| 9. | डॉ. नीलाक्षी सुभाष जैन शाह एंड एंकर कच्छी इंजीनियरिंग कॉलेज,मुंबई, महाराष्ट्र | महाराष्ट्र |
| 10. | प्रो. मनोज बी.एस. भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएसटी)तिरुवनंतपुरम, केरल | केरल |
| 11। | प्रो. शंकर श्रीराम शंकरन सस्त्र डीम्ड विश्वविद्यालय,तंजावुर, तमिलनाडु | तमिलनाडु |
| 12. | प्रो. विनीत एनबी आईआईटी हैदराबाद, तेलंगाना | तेलंगाना |
| 13. | प्रो. विभा शर्मा अंग्रेजी विभाग, कला संकाय,अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश | उत्तर प्रदेश |
| 14. | प्रो श्रीवर्धिनी केशवमूर्ति झा आईआईएम बैंगलोर | बैंगलोर |
| 15. | प्रो. अमित कुमार द्विवेदी भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान,गांधीनगर | गुजरात |
| 16. | डॉ. जोरमदिनथारा मिजोरम विश्वविद्यालय | मिजोरम |
| 17. | प्रो. गणेश तिम्मन्ना पंडित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय,नई दिल्ली | नई दिल्ली |
| 18. | डॉ. प्रोशांतो कुमार साहा राजीव गांधी विश्वविद्यालय – केंद्रीय विश्वविद्यालय,पापुम पारे, अरुणाचल प्रदेश | अरुणाचल प्रदेश |
| 19. | डॉ. मेंडा देवानंद कुमार डॉ. लकीरेड्डी हनीमिरेड्डी गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज,मायलावरम, आंध्र प्रदेश | आंध्र प्रदेश |
| 20. | प्रो.पुरुषोत्तम बालासाहेब पवार एसवीपीएम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग,बारामती, पुणे, महाराष्ट्र | महाराष्ट्र |
| 21. | श्री उर्विश प्रवीणकुमार सोनी गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक,अहमदाबाद, गुजरात | गुजरात |